कक्षा दसवीं (वाक्य)
वाक्य- भेद रचना के अनुसार, रचनांतरण
वाक्य- किसी भाव या विचार को पूरा-पूरा व्यक्त करने वाले शब्दों के व्यवस्थित
और सार्थक समूह को वाक्य कहते हैं। जैसे- माता जी पूजा कर रही हैं। बच्चे मैदान
में गेंद से खेल रहे हैं। वर्षा हो रही है।
उपर्युक्त वाक्य-
1.शब्दों (पदों) से बने
हुए हैं।
2. अर्थ की दृष्टि से अपने आप में
पूर्ण हैं।
3.पद अर्थ की संगति के लिए एक निश्चत क्रम से परस्पर जुड़े हैं।
4. किसी-न- किसी भाव या विचार को
प्रकट कर रहे हैं।
रचना के
आधार पर वाक्य- भेद
रचना
के आधार पर वाक्य के तीन भेद हैं-
1.सरल वाक्य
2.संयुक्त वाक्य
3.मिश्र वाक्य
1.
सरल
वाक्य- जिस वाक्य में एक उद्देश्य और एक विधेय या एक ही मुख्य क्रिया होती है, उसे सरल वाक्य कहते हैं। जैसे- मोची ने जूते
ठीक कर दिया। निन्नी नाचती है। विद्यार्थी विद्यालय की ओर गया। सीता को नई गुड़िया
मिली। राम ने अपनी झोपड़ी बनाई। मेरे मामा जी भिलाई गए।
विशेष- सरल
वाक्य में कर्ता के साथ उसके विस्तारक विशेषण और क्रिया के साथ विस्तारक क्रिया-
विशेषण एवं कर्म आ सकते हैं। जैसे- कुशल मोची ने पुराने जूते बिलकुल ठीक कर दिए।
2.
संयुक्त
वाक्य- जिस वाक्य में दो या अधिक समान स्तर के उपवाक्य समुच्चयबोधक शब्दों से
जुड़े होते हैं,उसे संयुक्त
वाक्य कहते हैं। जैसे- साहसी मित्र पत्रिका निकालो और मेरी कविता पढ़ो। लाल चन्द
आया और कृष्णा चली गई। खाना खा लीजिए या आराम कर लीजिए। बिजली नहीं है इसलिए
अँधेरा है। पहला प्रश्न कीजिए अथवा दूसरा प्रश्न कीजिए। दुकान बंद है इसलिए चावल
नहीं मिलेंगे।
3.
संयुक्त
वाक्य चार प्रकार के होते हैं- 1. संयोजक- जब एक सरल वाक्य दूसरे सरल या मिश्रित
वाक्य से संयोजक अव्यय द्वारा जुड़ा होता है जैसे- रीता गई और सीता आई।2. विभाजक-
जब सरल अथवा मिश्र वाक्यों का परस्पर भेद या विरोध का संबंध
3.रहता
है। जैसे- वह मेहनत तो बहुत करता है पर फल नहीं मिलता। 3. विकल्प सूचक- जब दो बातों में से किसी एक को
स्वीकार करना होता है। जैसे- या तो उसे मैं
अखाड़े में पछाड़ूँगा या अखाड़े में उतरना
ही छोड़ दूँगा। 4. परिमाण बोधक- जब एक सरल
वाक्य दूसरे सरल या मिश्रित वाक्य का परिणाम होता है। जैसे- आज मुझे बहुत काम है
इसलिए मैं तुम्हारे पास नहीं आ सकूँगा।
4.मिश्र वाक्य- जिन वाक्यों की रचना एक से अधिक ऐसे
उपवाक्यों से होती है, जिनमें
एक प्रधान तथा अन्य उस पर आश्रित उपवाक्य (गौण) हों, उन्हें मिश्र वाक्य कहते हैं। ऐसे वाक्य में एक
उपवाक्य प्रधान या मुख्य होता है और दूसरा उपवाक्य आश्रित होता है।
इनमें मुख्य या प्रधान उपवाक्य प्रायः सरल
ही होते है। यह स्वतंत्र होता है तथा अपने आप में पूर्ण होने के कारण अपना अर्थ
स्वयं स्पष्ट करता है। अन्य आश्रित उपवाक्य प्रधान उपवाक्य की पुष्टि, समर्थन, स्पष्टीकरण या विस्तार करते हैं। इस प्रकार अर्थ की दृष्टि
से ये प्रधान वाक्य पर आश्रित रहते हैं। मिश्र वाक्य में उपवाक्य
व्याधि
करण समुच्चयबोधक (कि,चूकि,क्योंकि, ताकि, जो, जिसे, जितना,जब, जहाँ, जैसे, चाहे.
यदि, अगर
इत्यादि) से जुड़े होते हैं।
प्रधान
या आश्रित उपवाक्य की पहचान
मिश्र
वाक्य में प्रधान तथा आश्रित उपवाक्य की पहचान करना कठिन नहीं है। इसका नियम
अत्यंत सरल है। वाक्य के कर्ता ( संज्ञा/ सर्वनाम) के
बाद क्या, कौन, किस, किन, किसे,किन्हें, किनका, किन्होंने, कब कहाँ, कैसे, कितना
में से उपयुक्त शब्द लगाकर प्रश्न बनाने पर जो उपवाक्य बन जाए, वह प्रधान उपवाक्य तथा वाक्य उत्तर में आए वह
आश्रित उपवाक्य होगा। जैसे- गीता ने सोचा कि कुछ मिठाई खरीद लूँ।
इस
वाक्य में कर्ता (गीता) के बाद प्रश्नवाचक ’क्या’
शब्द लगाकर प्रश्न बनाने पर – गीता ने क्या सोचा?(प्रधानउपवाक्य)
उत्तर- ‘कुछ मिठाई खरीद लूँ’
(आश्रित उपवाक्य) ‘कि’ योजक है। इसी
प्रकार- मैंने एक आदमी को देखा जो बहुत दुबला- पतला था। मैंने कैसा आदमी देखा-प्र. (दुबला- पतला)
मैं
जब स्टेडियम पहुँचा, खेल
खत्म हो चुका था। क्या खत्म हो चुका था?
आश्रित
उपवाक्य तीन प्रकार के होते हैं।
1.
संज्ञा
उपवाक्य
2.
विशेषण
उपवाक्य
3.
क्रिया-
विशेषण उपवाक्य
1.
संज्ञा
उपवाक्य- जिस आश्रित उपवाक्य का प्रयोग प्रधान उपवाक्य की किसी संज्ञा( कर्ता,कर्म, पूरक या समानाधिकरण) के
स्थान पर होता है, उसे
संज्ञा उपवाक्य कहते हैं। जैसे- मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य है कि ज्ञानार्जन
करूँ। यह सत्य है कि लड़की निदोर्ष है। मैं जानता था कि चोर पकड़ा जाएगा। आशा बोली
कि मैं मन्दिर जाऊँगी।
2.
प्रधान
उपवाक्य कि क्रिया से पूर्व ‘क्या’ प्रश्न वाचक
शब्द लगाएँ। उत्तर के रूप में जो आएगा, वहीं संज्ञा उपवाक्य होगा। संज्ञा उपवाक्य का योजक प्रायः ‘कि’
होता है, परंतु
कभी- कभी ‘कि’
का लोप हो जाता है। जैसे- मुझे विश्वास है, वह पढ़ लेगा। आप जो कुछ कहते हैं, सच है। मैंने शिकायत की है, यह एकदम झूठ है।
1.
विशेषण
उपवाक्य- जिस आश्रित उपवाक्य का प्रयोग प्रधान उपवाक्य में आई संज्ञा, सर्वनाम के विशेषण के रुप में किया जाए , वह विशेषण उपवाक्य कहलाता है। जैसे- मेरे पास
एक हवाई जहाज़ है, जो
उड़ने वाला है। मैं कुछ बच्चों से मिला जो गरीब थे। उस बाबू को बुलाओ जिसके हाथ
में बैग है। मैंने एक व्यक्ति देखा जो बहुत दुबला –पतला था। जो विद्वान होता है
उसे सभी चाहते हैं। उन्हीं से सहायता माँगो जिन्हें तुम अपना समझते हो।
2.
इन
आश्रित उपवाक्यों में आई क्रमशः हवाई जहाज़, बच्चों, बाबू, व्यक्ति, विद्वान उन्हीं संज्ञा/
सर्वनाम की विशेषता बता रहे हैं।
3.
इसप्रकार
विशेषण उपवाक्य संज्ञा/ सर्वनाम के विषय में अनेक तरह की जानकारी देते
हैं। कहीं उसके रूप का , तो
कहीं उसके कार्य,गुण
आदि की विशेषता बता रहे हैं।
विशेषण
उपवाक्य प्रायः संबंधवाचक सर्वनाम ’जो’ अथवा उससे बने
रूप –जिस, जिसे, जिसका,जिससे, जिस
पर ,जिन्हें, जिसके लिए,(जो+ परसर्ग) से प्रारंभ होते हैं। विशेषण की पहचान के लिए प्रधान उपवाक्य के
संज्ञा/ सर्वनाम से पूर्व कौन या उससे बने किस, किसका, किन्हें आदि लगाकर प्रश्न करने पर जो उत्तर में उपवाक्य
होगा वह विशेषण उपवाक्य होगा। उदाहरण- यह वहीं खिलाड़ी है, जिसने कल स्वर्ण पदक जीता था। जिसको तुमने पढ़ाया
था, वहीं प्रथम आया
है। बाहर एक आदमी खड़ा है, जो
आपको ढूँढ़ रहा है। यह वहीं व्यक्ति है,जिसने बच्चे की जान बचाई थी। मेरे पास एक लोटा है, जो अकबर के जमाने का है।
1.
क्रिया-
विशेषण उपवाक्य- जिस आश्रित उपवाक्य का प्रयोग प्रधान उपवाक्य की क्रिया की
विशेषता बताने के लिए हो, उसे
क्रिया- विशेषण वाक्य कहते हैं। क्रिया विशेषण प्रायः क्रिया के घटित होने का समय, स्थान, रीति, परिमाण, आदि का बोध कराते हैं। क्रिया- विशेषण उपवाक्य
पहचानने के लिए प्रधान उपवाक्य की क्रिया से पहले, कब, कहाँ, कैसे, कितनी आदि लगाकर प्रश्न करने पर जो उत्तर आएगा क्रिया- विशेषण उपवाक्य होगा। ऐसे
वाक्य प्रायः जब, जहाँ, जैसे, जितनी आदि से प्रारंभ होते हैं। जैसे-
जब
भी मुझे आवश्यकता हुई, पिताजी
ने मेरी सहायता की। जहाँ-जहाँ हम गए, हमारी बड़ी आवभगत हुई। ज्यों ही मैं स्टेशन पहुँचा, गाड़ी चल दी।
वह इतनी तेज़ दौड़ता है कि उसे पकड़ना कठिन है। आपको वैसा पी करना चाहिए जैसा माता- पिता कहते
हैं।
अभ्यास/ वर्कशीट
1.
निम्नलिखित
विकल्पों में से सही विकल्प छाँटकर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(i)
वाक्य किसे कहते हैं? (क) व्यवस्थित और सार्थक शब्दों के समूह को (ख) शब्दों
के समूह को (ग) किसी विचार को व्यक्त करने वाले शब्दों को (घ) किसी भाव को व्यक्त
करने वाले निरर्थक शब्दों के समूह को
(i)
रचना
के आधार पर वाक्य के कितने भेद हैं? (क) दो
(ख) तीन (ग) चार (घ) आठ
(ii)
रचना
के आधार पर वाक्य के भेद निम्नलिखित हैं- (क) सरल वाक्य, एक विधेय या एक मुख्य क्रिया होती है (ख) विधान
वाचक, निषेध
वाचक, संबंध
वाचक (ग) संदेह वाचक, संकेत
वाचक, संबंध
वाचक (घ) संज्ञा उपवाक्य,
सर्वनाम उपवाक्य,
विशेषण उपवाक्य
(iii)
सरल
वाक्य उस वाक्य को कहते हैं, जिसमें
(क) एक उद्देश्य, एक
विधेय या एक मुख्य क्रिया होती है (ख) एक कर्ता दो क्रिया होती है (ग) दो कर्ता, दो उद्देश्य
और एक क्रिया होती है (घ) एक प्रधान वाक्य तथा अन्य गौण वाक्य होते हैं
(i)
जिस
वाक्य में दो या अधिक समान स्तर के उपवाक्य समुच्चय बोधक से जुड़े होते हैं, उस वाक्य को कहते हैं- (क) सरल वाक्य (ख)
संयुक्त वाक्य (ग) मिश्र वाक्य (घ) आश्रित
वाक्य
(ii)
संयुक्त
वाक्य में दो या दो से अधिक स्वतंत्र उपवाक्य होते हैं, ये
वाक्य किस अव्यय द्वारा जुड़े होते हैं? (क)संबंधबोधक
(ख) विस्मयबोधक (ग) समुच्चयबोधक (घ) क्रिया- विशेषण
(i)
जिस
वाक्य में एक मुख्य उपवाक्य होता है और दूसरा उपवाक्य आश्रित होता है, वह वाक्य क्या कहलाता है?
(क) सरल वाक्य (ख) संयुक्त वाक्य (ग) मिश्र वाक्य (घ) तीनों में से कोई नहीं
(ii)
आश्रित
उपवाक्य कितने प्रकार के होते है? (क) दो (ख) तीन (ग) चार (घ) पाँच
(iii)
जिस
वाक्य में एक प्रधान उपवाक्य हों,
और अन्य आश्रित उपवाक्य हों। उस वाक्य ........................को कहते हैं- (क)
सरल वाक्य (ख) संयुक्त वाक्य (ग) मिश्र वाक्य प्रश्नवाचक वाक्
(i)
जो
उपवाक्य प्रधान उपवाक्य की क्रिया की विशेषता बताते हैं,उसे क्या कहते हैं?
(ii)
(क)
क्रिया उपवाक्य
(iii)
(ख) विशेषण उपवाक्य
(iv)
(ग)
क्रिया विशेषण उपवाक्य
(v)
(घ)
संज्ञा उपवाक्य
1.वाक्य परिवर्तन
वाक्य के अर्थ में किसी तरह का परिवर्तन किए
बिना उसे एक प्रकार के वाक्य से दूसरे प्रकार के वाक्य में परिवर्तन करना वाक्य-
परिवर्तन कहलाता है।
(I)
सरल
वाक्य को संयुक्त वाक्य में परिवर्तन/बदलना
सरल
वाक्य संयुक्त वाक्य
· मैं दूध पीकर सो गया। मैं दूध पिया और सो गया।
· वह पढ़ने के अलावा अखबार भी बेचता है। वह पढ़ता
भी है और अखबार भी बेचता है।
· मैंने घर पहुँचकर सब बच्चों को खेलते हुए देखा।
मैंने घर पहुँचकर देखा कि सब बच्चे खेल रहे थे।
· स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण मैं काशी नहीं जा
सका। मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं था इसलिए मैं काशी नहीं जा सका।
· सवेरे तेज़ वर्षा होने के कारण मैं दफ्तर देर
से पहुँचा। सवेरे तेज़ वर्षा हो रही थी इसलिए
दफ्तर देर से पहुँचा।
संयुक्त
वाक्य को सरल वाक्य में परिवर्तन
संयुक्त
वाक्य सरल वाक्य
· पिता जी
अस्वस्थ हैं इसलिए मुझे जाना ही पड़ेगा। पिताजी के अस्वस्थ होने के कारण मुझे जाना
ही पड़ेगा।
· उसने कहा और मैं मान गया। उसके कहने पर मैं मान
गया।
· वह केवल उपन्यासकार ही नहीं अपितु अच्छा वक्ता
भी है। वह उपन्यासकार के अतिरिक्त अच्छा वक्ता भी है।
· लू चल रही थी इसलिए मैं घर से बाहर नहीं निकला।
लू चलने के कारण मैं घर से बाहर नहीं निकला ।
· गार्ड ने सीटी दी और गाड़ी चल पड़ी। गार्ड के
सीटी देने पर गाड़ी चल पड़ी।
सरल
वाक्य को मिश्र वाक्य में परिवर्तन
सरल
वाक्य मिश्र वाक्य
· कृष्ण को देखते ही मुझे गीता की याद आ जाती है।
जब मैं कृष्ण को देखता हूँ तब मुझे गीता की याद आ जाती है।
· राष्ट्र के लिए मर मिटने वाला व्यक्ति सच्चा
राष्ट्रभक्त। वह व्यक्ति सच्चा राष्ट्रभक्त है जो राष्ट्र के लिए मर मिटे।
· पैसे के बिना इंसान कुछ नहीं कर सकता। यदि
इंसान के पास पैसे नहीं है तो वह कुछ कर नहीं सकता।
· आधी रात होते- होते मैंने काम करना बंद कर दिया।
ज्योंही आधी रात हुई त्यों ही मैंने काम करना बंद कर दिया।
मिश्रित
वाक्य को सरल वाक्य में परिवर्तन
मिश्रित
वाक्य सरल वाक्य
· जो संतोषी होते हैं वे सदा सुखी रहते हैं।
संतोषी सदैव सुखी रहते हैं।
· यदि तुम नहीं पढ़ोगे तो परीक्षा में सफल नहीं
होगे। न पढ़ने की दशा में परीक्षा में सफल नहीं होगे।
· तुम नहीं जानते कि वह कौन है?
तुम उसे नहीं जानते।
वर्कशीट
1.
निम्नलिखित
सरल वाक्य के संयुक्त वाक् रूप का विकल्प छाँटिए-
(I)
वह
सुबह देर से उठने के कारण कार्यालय भी देर से पहुँचा।
(क)
जो सुबह देर से उठते हैं, वे
कार्यालय भी देर से पहुँचते हैं।
(ख)
वह सुबह देर से उठा था इसलिए कार्यालय देर से पहुँचा।
(ग)
वह सुबह देर से उठकर, कार्यालय
देर से पहुँचा।
(घ)
वह कार्यालय देर से पहुँचा क्योंकि वह सुबह देर से उठा।
शिक्षिका
पढ़ाकर चली गई।
(क)
शिक्षिका ने पढ़ाया और चली गई।
(ख)
शिक्षिका ने सब पढ़ा लिया तो टली गई।
(ग)
जब शिक्षिका ने पढ़ा लिया तब चली गई।
(I)
हमारे घर से बाहर निकलते ही वर्षा होने लगी।
(क)
हम घर से बाहर निकले ही थे कि वर्षा होने लगी।
(ख)
जैसे ही हम घर से बाहर निकले, वर्षा
होने लगी।
(ग)
हम घर से निकले और वर्षा होने लगी।
(घ)
ज्यों ही हम घर से निकले कि वर्षा होने लगी।
(I)
प्रेमचन्द का मन मुंबई में नहीं लगा।
(क)
जब प्रेमचन्द मुंबई में गए तो उनका मन वहाँ नहीं लगा।
(ख)
प्रेमचन्द का मन मुंबई में रहने पर भी नहीं लगा।
(ग)
प्रेमचन्द मुंबई गए पर उनका मन वहाँ नहीं लगा।
प्रेमचन्द को मुंबई अच्छी नहीं लगी, इसी कारण वहाँ उनका मन नहीं लगा।
(I)
गरीब किसान होरी के पास बैल नहीं है।
(II)
(क)
होरी के पास बैल नहीं है क्योंकि वह गरीब किसान है।
(III)
(ख)
होरी गरीब किसान है इसलिए उसके पास बैल नहीं है।
(IV)
(ग) होरी गरीब किसान होने के कारण उसके पास बैल
नहीं है।
(V)
होरी इतना गरीब किसान है कि वह बैल खरीद नहीं सकता।
1.
निम्नलिखित
संयुक्त वाक्य का सरल वाक्य कौन – सा है? सही विकल्प छाँटकर लिखिए
(I)
मैंने दूध पिया और सो गया।
(II)
(क)
मैं दूध पीकर सो गया।
(III)
(ख)
जैसे ही मैंने दूध पिया वैसे ही मैं सो गया।
(IV)
(ग) मैंने कहा कि मैं तो दूध पीकर ही सोऊँगा।
(V)
(घ) मैंने दूध पी लिया था, अतः सो गया।
(I)
मोहन ने हरी मिर्च खा ली और उसे हिचकियाँ आने लगी।
(क)
जैसे ही मोहन ने हरी मिर्च खाई वैसे ही उसे हिचकियाँ आने लगी।
(ख)
मोहन को हरी मिर्च खाने के बाद हिचकियाँ आने लगी।
(ग)
मोहन को हिचकियाँ आने लगी क्योंकि उसने हरी मिर्च खा ली।
(घ)
हिचकियाँ आने लगी मोहन को अतः उसने हरी मिर्च खा ली।
(I)
मैंने घर पहुँच कर देखा कि सब बच्चे खेल रहे थे।
(क) मैंने घर पहुँचकर सब बच्चे को खेलते हुए
देखा।
(ख)
मैं घर पहुँचा तो सब बच्चे को खेलते हुए देखा।
(ग)
मेरे घर पहुँचते ही सब बच्चे खेलने लगे।
(घ)
जैसे ही मैंने घर पहुँचा, सब
बच्चे को खेलते हुई देखा।
(I)
गार्ड ने सीटी दी और ट्रेन चल पड़ी।
(क)
गार्ड के सीटी देने पर ट्रेन चल पड़ी।
(ख)
ट्रेन चल पड़ी क्योंकि गार्ड ने सीटी दी थी।
(ग)
गार्ड ने सीटी दी तो ट्रेन चल पड़ी।
(घ)
गार्ड द्वारा सीटी देने पर ट्रेन चल पड़ी।
1.
निम्नलिखित
वाक्यों में सरल वाक्य का मिश्रित वाक्य का सही विकल्प छाँटकर लिखिए।
(I)
सच बोलने वाले व्यक्ति को कोई डरा नहीं सकता।
(क)
जो व्यक्ति सच बोलता है उसे कोई डरा नहीं सकता।
(ख)
वह व्यक्ति सच बोलता है और किसी से डरता नहीं।
(ग) जब वह व्यक्ति सच बोलता है तो किसी से डरता
नहीं।
(घ)
वह व्यक्ति सच बोलता है तो किसी से डरता नहीं।
(I)
परिश्रमी
सदा सफल होते हैं।
(क)
जो परिश्रमी होते हैं वे सदैव सफल होते हैं।
(ख)
वे सदैव सफल रहते हैं क्योंकि वे परिश्रमी होते हैं।
(ग)
परिश्रम करने वाले सदैव सफल रहते हैं।
(घ)
परिश्रम करो और सदैव सफल रहो।
(I)
देश के लिए मर मिटने वाला सच्चा देश भक्त है।
(II)
(क)
वह व्यक्ति सच्चा देश भक्त है क्योंकि वह देश के लिए मर मिटने वाला है।
(III)
(ख)
वह व्यक्ति सच्चा देश भक्त है जो देश के लिए मर मिटे।
(IV)
(ग) वह सच्चा देश भक्त ही नहीं अपितु देश के लिए मर
मिटने वाला है।
(V)
(घ)
वह सच्चा देश भक्त था इसलिए देश पर मर मिटा।
(I)
विपत्ति में काम आने
वाले मित्र पर विश्वास करना चाहिए।
(क)
जो मित्र विपत्ति में काम आए उस पर विश्वास करना चाहिए।
(ख)
वह मित्र विपत्ति में काम आया, अतः
वह विश्वसनीय है।
(ग)
वह मित्र विपत्ति में काम आने वाला है इसलिए विश्वसनीय है।
(घ)
उस मित्र पर विश्वास करो क्योंकि वह विपत्ति में काम आया।
(I)
दो बजते-बजते मैंने काम करना बंद कर दिया।
(क)
ज्यों ही दो बजे त्यों ही मैंने काम करना बंद कर दिया।
(ख)
दो बजे और मैंने अपना काम करना बंद कर दिया।
(ग)
मैंने काम करना बंद कर दिया क्योंकि दो बज गए थे।
(घ)
दो बजते- बजते मेरे द्वारा काम करना बंद कर दिया गया।
1.
दिए
गए विकल्पों में सही विकल्प छाँटकर वाक्य का प्रकार बताइए।
(I)
शीला को ज्वार था इसलिए विद्यालय नहीं जा
सकी।
(II)
(क)
सरल वाक्य
(III)
(ख)
मिश्रित वाक्य
(IV)
(ग)
संयुक्त वाक्य
(V)
(घ)
तीनों में के कोई नहीं
(VI)
राम
खाना खाकर कार्यालय चला गया।
(क)
सरल वाक्य
(ख)
मिश्रित वाक्य
(ग) संयुक्त वाक्य
(घ)तीनों
में से कोई नहीं
(I)
जब
सूर्य उगा तब फूल खिल गए।
(क)
सरल वाक्य
(ख)
मिश्रित वाक्य
(ग)
संयुक्त वाक्य
(घ)
तीनों में के कोई नहीं
(I)
अध्यापक
ने बताया कि प्रस्तुत कविता भारतेंदु हरिश्चन्द्र की लिखी हुई है।
(क)
सरल वाक्य
(ख)
मिश्रित वाक्य
(ग)
संयुक्त वाक्य
(घ)
तीनों में के कोई नहीं
1.
निम्नलिखित
में से कौन- सा सरल वाक्य नहीं है? सही
विकल्प छाँटकर लिखिए-
(क)
असलम पत्र लिख रहा है।
(ख)
सरोज सितार बजा रहा है।
(ग)
पिताजी खाना बना रहे हैं और माता जी पूजा कर रही है।
(घ)
अमर का भाई राजेश अपने मित्र को फोन कर रहा है।
(क)
मोहल्ले में शोर हुआ और सब लोग बाहर आ गए।
(ख)
झूठ बोलने वाले को कोई स्नेह नहीं करता।
(ग)
माँ ने बच्चे को नहला कर सकूल भेजा।
(घ)
माता- पिता दोनों दिल्ली गए हैं।
(क)
वह खेल और पढ़ाई दोनों में अच्छा है।
(ख)
परिश्रमी व्यक्ति सदा सफलता पाता है।
(ग)
गरीबों की कोई नहीं सुनता।
(घ) जब-जब आवश्यकता हुई , तब तब मित्रों ने मेरी सहायता की।
)
मेरे स्टेशन पहुँचने के पहले ही गाड़ी जा चुकी थी।
(ख)
हम लोग देखने के लिए मैदान में गए थे।
(ग)
जब मजदूरों ने गड्ढा खोद लिया तब वे चले गए।
(घ)
मेरे घर से निकलते ही बिल्ली रास्ता काट दी।
(क) हमारे कक्षा के सभी बच्चों ने सिद्धान्त को मॉनीटर
बना दिया।
(ख)
मैं खाना खा कर सो गया।
(ग)
सुबह पहली बस पकड़कर शाम तक लौट आओ।
(घ)
वह केवल पढ़ती ही नहीं बल्कि लिखती भी है।
1.
सही
वाक्य छाँटकर लिखिए कि संयुक्त वाक्य कौन –सा है?
(क)
जैसा करोगे वैसा भरोगे।
(ख)
सुनिधि चौहान गायिका है।
(ग) मैं उतने रुपए नहीं दे सकता जितने तुम चाहते
हो।
(घ)
गंगा हिमालय से निकलती है और बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
(क)पाकिस्तान
ने कार गिल में घुसपैठ की।
(ख)
तुमने कहा और सब मान गए।
(ग)
जो गरजते हैं वे बादल बरसते नहीं।
(घ)
मैंने एक व्यक्ति देखा जो बहुत घायल था।
)
रमन के खेत में गाएँ चर रही थीं।
(ख)
वह कनॉट प्लेस गई क्योंकि उसे साइकिल दौड़ देखनी थी।
(ग) हम जानते हैं कि ईमानदारी जैसे अच्छो गुण को
अपनाना चाहिए।
(घ) ईमानदारी जैसे अच्छे गुण को अपनाना चाहिए इसे
हम जानते हैं।
(क)
अध्यापक ने बताया कि पृथ्वी गोल है।
(ख)
आप काफी लेंगे या चाय।
(ग)
छात्र जानता है कि परिश्रम करना कठिन है।
(घ)
अभिलाषा खाना खा रही है।
)
वह गरीब है पर कर्मठ है।
(ख)
सभी जानते हैं कि हम राष्ट्रमंडल खेल आयोजित करने में सफल होंगे।
(ग) अस्वस्थ होने के कारण रमेश स्कूल नहीं आया।
(घ) वह छत से गिरकर मर गया।
1.
सही
विकल्प छाँटकर लिखिए कि मिश्र वाक्य कौन- सा है?
(क)
आकाश में बादल छाए और वर्षा होने लगी।
(ख)
उसने वैसा ही किया जैसा कि कहा गया था।
(ग)
दूसरा मैच मुंबई में खेला जाएगा।
(घ)
अंजना बुरी लड़की नहीं है।
(क)
टोपी वाला बाबू कहाँ गया?
(ख)
छात्र परिश्रम करते हैं इसलिए प्रथम आते हैं।
(ग)
वह बाबू कहाँ गया जिसने टोपी पहन रखी है?
(घ)
छात्रों से कक्षा में पढ़ा जाता है।
Comments
Post a Comment