कक्षा सातवीं (अपठित)
अपठित
1. निम्नलिखित
गद्यांश को ध्यान पूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए- 10
समय के सदुपयोग का अर्थ है- उचित
अवसर पर उचित कार्य पूरा करना। आज का काम कल पर और कल का काम परसों पर टालने वाले
लोग अपने लिए जंजाल खड़ा करते चले जाते हैं और मरण को टालते-टालते एक दिन सचमुच
मरण आ ही जाता है। उपयुक्त समय पर कार्य न
करने वाले समय नष्ट कर देता है। समय पर अध्ययन न करने वाले छात्र परणाम आने पर
रोते हैं भविष्य बर्बाद कर लेते हैं। समय
कभी किसी की प्रतीक्षा नहीं करता। समय ही तो जीवन है। समय को नष्ट करना जीवन को नष्ट करना है। समय
सम्मान माँगता है। समय का सम्मान करने वाली जाति और देश अपनी शक्ति को कई गुना
बढ़ा सकते हैं। फ्रैंकलिन का कथन भी है- ‘तुम्हें अपने जीवन से प्रेम हो तो समय को व्यर्थ
मत गँवाओ।’ अतः
समय की गंभीरता को समझते हुए इसका सदुपयोग करना सीखना चाहिए।
(क)
समय का सम्मान करने से किसकी शक्ति
बढ़ जाती है? 1
(ख) फ्रैंकलिन ने समय के बारे में क्या
कहा था? 1
(ग)
कौन किसको बर्बाद कर देता है? 1
(घ)
‘सम्मान’ का विलोम शब्द
लिखिए। 1
(ङ)
समय किसी की प्रतीक्षा क्यों नहीं करता? 1
(च)
समय पर अध्ययन न करने वाले छात्रों को क्या होता
है? 1
(छ)
समय हम से क्या माँगता है? 1
(ज)
हमें समय का सदुपयोग क्यों करना चाहिए? 1
(झ) इस गद्यांश का आप क्या शीर्षक देना चाहेंगे। 1
(ञ)
समय के सदुपयोग का अर्थ बताइए। 1
2. निम्नलिखित काव्यांश को ध्यान पूर्वक पढ़कर पूछे
गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए- 10
हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती
लहरों से डरकर नैया पार नहीं होती।
नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है
चढ़ती दीवारों पर सौ बार फिसलती है।।
मन का विश्वास रगों में साहस भरता
है।
चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना न अखरता
है।।
आखिर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती।
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती।
डुबकियाँ सिंधु में गोताखोर लगाता
है।
जा-जाकर खाली हाथ लौट वह आता है।
मिलते न सहज ही मोती पानी में।
बढ़ता दूना उत्साह इसी हैरानी में।
मुट्ठी खाली उसका हर बार नहीं जाती।
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती।
(क)
हमारी रगों में साहस कौन भरता है ?
1
(ख) चींटी की मेहनत क्यों बेकार नहीं होती है? 1
(ग)
गोताखोर को मोती कैसे मिलता है? 1
(घ)
‘सिंधु’ शब्द का पर्यायवाची शब्द लिखिए। 1
(ङ)
किसकी हार नहीं होती? 1
(च)
गोताखोर का उत्साह कौन बढ़ाता है? 1
(छ)
नन्हीं चींटी हमें क्या प्रेरणा देती है? 1
(ज)
बार-बार परिश्रम करने से क्या लाभ होता है? 1
(झ) ‘फिसलना’ और ‘गोताखोर’ शब्द से वाक्य बनाइए। 2
Comments
Post a Comment