कक्षा सातवीं (अनौपचारिक पत्र)
अनौपचारिक पत्र
छोटे भाई को परीक्षा
में सफलता पाने पर बधाई पत्र लिखिए।
परीक्षा भवन
केन्द्रीय विद्यालय बैरकपुर (थलसेना)
प्रिय अमन
प्रसन्न रहो
यहाँ सब कुशल है। आशा है वहाँ तुम भी सकुशल होंगे। कल ही पिता जी का पत्र मिला। पत्र पढ़कर पता चला कि इस वर्ष कक्षा में प्रथम आए हो और सभी विषयों में A1 ग्रेड प्राप्त किए हो। सच मानो पत्र पढ़कर बहुत खुश हुआ। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि सफलता तुम्हारी कदम चूमे और तुम आसमान की ऊँचाई तक पहुँचो।
मैंने तुमसे वादा किया था कि अगर तुम कक्ष में प्रथम आओगे तो एक अच्छी घड़ी मेरी ओर से तुम्हें पुरस्कार स्वरूप दूँगा। दशहरे की छुट्टियों में जब मैं घर आऊँगा तो तुम्हारी पसंद की घड़ी लाऊँगा। माँ और पिता जी को मेरा सादर प्रणाम कहना।
तुम्हारा अग्रज
दिनेश
पटना, बिहार
गृह-कार्य
1. वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम
स्थान प्राप्त करने पर छोटी बहन को बधाई
देते हुए पत्र लिखिए।
2. अपने मित्र को उसके जन्म दिन पर न पहुँच पाने का कारण बताते हुए
पत्र लिखिए।
शिक्षण सामग्री को पीडीऍफ़ में डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें
शिक्षण सामग्री को पीडीऍफ़ में डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें
Comments
Post a Comment